कंपनी की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ
सीमा सड़क संगठन के लिए लेह, जम्मू-कश्मीर में दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड पर 4.25 मीटर की चौड़ाई वाले 1400 फीट लंबे बेली टाइप पोर्टेबल स्टील पुलों का विनिर्माण, आपूर्ति, निर्माण और कमीशनिंग।
पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में चक्रवात आश्रयों को सौंपना, जिससे हाल के सुपर चक्रवात के दौरान बड़ी संख्या में मानव जीवन बचाया गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की आवश्यकता के अनुसार कोविड-19 के प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत इंदौर में अस्पताल परिसर का शुभारंभ |
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 31 मार्च, 2020 के भीतर भारत स्टेज VI (बीएस VI) अनुरूप ईंधन के उत्पादन के लिए भटिंडा , वडोदरा, चेन्नई, मैंगलोर, पारादीप और हल्दिया रिफाइनरियों में तेल शोधन सुविधाओं का कंस्ट्रक्शन, निर्माण और कमीशनिंग एक समयबद्ध परियोजना है। ओडिशा सरकार की आवश्यकता के अनुसार कोविड-19 के प्रबंधन के लिए अनु. जन. और अनु. जा. छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाएं सौंपना |